{"_id":"5a5119934f1c1b4e198b52f8","slug":"encounter-between-police-and-culprit-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जसपुर पुलिस गिरफ्त में अभियुक्तगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सूरजपुर में श्मशान घाट पर बदमाशों की सूचना पर उन्हें पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने कई राउंड फायर झोंक दिए। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब घंटे भर की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोचा। उनके पास से दो तमंचे, एक बंदूक, पचास हजार रुपये नकद तथा एक लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र व सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि कोतवाली पुलिस को रात्रि नौ बजे काशीपुर से वायरलेस सेट पर ग्राम सूरजपुर के श्मशान घाट के पास कुछ सशस्त्र बदमाशों के होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने पुलिस टीमों का नेतृत्व करते हुए श्मशान घाट के पास कांबिंग शुरू की। कांबिंग की भनक लगने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में बदमाशों पर फायरिंग की किंतु कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने पीछा कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम यामीन पुत्र जाफर निवासी सेकेट्री कॉलोनी थाना ढिढोली अमरोहा यूपी, सलीम पुत्र लतीफ निवासी कैलसा बॉर्डर थाना अमरोहा यूपी, सुभाष जाटव पुत्र बलवंत सिंह निवासी अल्हैपुर थाना डिलारी यूपी बताया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों से एक बंदूक 315 बोर, 2 तमंचे 315 बोर, दो घड़ियां, दो टार्च, पचास हजार रुपये नकद, एक लाख रुपये के सोने चांदी के गहने, मांग टीका, दो अंगूठी, गले की चेन, तीन कड़े, तीन जोड़ी कुंडल, पाजेब, बिछुए आदि बरामद किए। जसपुर पुलिस द्वारा बदमाशों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की सूचना मिलने पर थाना अमरोहा, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, डिलारी, ढिढोली थानों की पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की। बदमाशों को गिरफ्तार करने पर एएसपी डॉ जगदीश चंद्र ने पुलिस टीम को 1500 रुपये तथा एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बदमाशों पर लूट, हत्या समेत कई मुकदमे
अभियुक्त यामीन पर अमरोहा देहात थाने में दस, अमरोहा शहर थाने में 14, ढिढोली थाने में दो, धनोरा थाने में दो, नौगांवा में दो, संभल में दो, आईटीआई काशीपुर में दो, जसपुर में पांच कुल 39 मुकदमे हत्या, लूट, सामूहिक दुष्कर्म, नकबजनी के हैं। अभिुक्त सलीम पर अमरोहा देहात थाने में छह, अमरोहा कोतवाली में दस, आईटीआई काशीपुर में दो तथा जसपुर में पांच कुल 23 मुकदमें हैं। अभियुक्त सुभाष जाटव पर थाना डिलारी में एक, ठाकुरद्वारा थाने में सात, जसपुर में पांच लूट, नकबजनी डकैती के कुल बारह मुकदमे हैं।
चोरी के मोबाइल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
सूत्रों की माने तो चोरी के मोबाइल में सिम डालने से पुलिस बदमाशों तक पहुंची। तीन महीने से जसपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस परेशान थी। अभियुक्त सुभाष द्वारा चुराया गया एक मोबाइल घर में छिपाकर रखा था। वह चोरी का मोबाइल उसकी पत्नी के हाथ लग गया। उसने उसमें अपने मोबाइल का सिम निकालकर डाल लिया। तभी से सुभाष पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगी।