{"_id":"b6c325c1473a6e72c387938dd5073810","slug":"dip-into-the-middle-of-the-valley-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में डूबकर अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
ग्राम ध्याननगर के पास मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी राजपाल (50) पुत्र बाबू सिंह सोमवार की दोपहर वह अपने ध्याननगर स्थित खेतों पर जाने को कह कर निकला था।
वह शराब के नशे में खेत के पास बने नाले में गिर गया। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक राजपाल बहुत अधिक शराब पीता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन