फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Container touched by power line, driver dies

विद्युत लाइन से छुआ कंटेनर, चालक की मौत

Sat, 17 Mar 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 17 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Container touched by power line, driver dies
काशीपुर में एसडीएम कोर्ट के निकट झूलते तार। - फोटो : अमर उजाला

बिजली लाइन से टकराने से कंटेनर में करंट आ गया, जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ग्राम कुआं खेड़ा बिसौली जिला बदायूं (यूपी) निवासी जयवीर सिंह (28) पुत्र जगदीश सिंह मुरादाबाद रोड स्थित एक कंपनी में पांच साल से कंटेनर चालक था। उसके दो बड़े भाई भी इसी कंपनी में ट्रक चालक हैं। शुक्रवार दोपहर जयवीर कंटेनर लेकर कंपनी में माल लोड करने जा रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कुंदयोंवाला मोड़ पर पीछे से आ रही कार को साइड देने के लिए उसने कंटेनर को सड़क किनारे कच्चे में उतार दिया। 
विज्ञापन


इससे कंटेनर 11 केवी की विद्युत लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आकर जयवीर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास में बड़े भाई सतवीर को भी करंट लग गया। गंभीर हालत में जयवीर सिंह को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी के प्रबंधक भूपेश ने बताया जयवीर के परिजनों को कंपनी के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पहले हुई थी शादी
जयवीर के जीजा इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जयवीर चार भाइयों में सबसे छोटा था। छह माह पूर्व उसकी शादी बिसौली के समीप ही रहने वाली प्रियांशी के साथ हुई थी। मृतक के बड़े भाई सतवीर और ओमवीर कंपनी में ही ट्रक चालक हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है, दो छोटी बहन अविवाहित हैं। बताया कि विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।

दो दिन में दो मौत
बिजली लाइन की चपेट में आकर मौत होने का दो दिन में यह दूसरा मामला है। बृहस्पतिवार को भी काशीपुर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा राहुल (22) झुलस गया था। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मना करने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

विद्युत लाइन ऊंची थी लेकिन ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हुई है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- मदन लाल, एसडीओ ग्रामीण, ऊर्जा निगम जसपुर

हादसों का सबब बने झूलते तार
काशीपुर। ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते झूलते तार हादसों के सबब बने हुए हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत लाइन की चपेट में आकर बीते एक साल में एक मासूम सहित चार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। एक साल पहले जसपुर खुर्द में हाइटेंशन लाइन से टकराने से डंपर चालक की मौत जलकर मौत हो चुकी है। इसके बाद रुद्राक्ष गार्डन के पास ही एक बच्चे की खेलते समय खंभे के छू कर करंट लगने से जान चली गई। बीती बरसात में खेत में टूटी लाइन से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बृहस्पतिवार बृहस्पतिवार को कचनालगाजी निवासी राहुल की निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो चुकी है। 

तीन सौ किमी एबी केबल डाली
विद्युत लाइन की चपेट में आकर होने वाले हादसों का संज्ञान लेकर ऊर्जा निगम ने तारों को बदलकर एबी केबल लगवाई है। अभी तक 300 किमी एबी केबल डल चुकी है। मानपुर, पक्काकोट, 20 नंबर बिजली घर, महुआखेड़ा में दो ठेकेदार 70 किमी केबल बिछाने का काम कर रहे हैं। हाल में करीब 50 किमी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए एबी केबल का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।


बिजली चोरी, दुर्घटना वाले संभावित क्षेत्रों में तीन सौ किमी एबी केबिल डल चुकी है। 70 किमी केबिल डालने का काम चल रहा है। पचास किमी केबिल का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे करंट से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।
-विवेक कांडपाल, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम काशीपुर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed