{"_id":"b0a831f4538f975d4c82f029713fbb14","slug":"by-traffickers-attempting-to-crush-wood-vnkarmion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी तस्कर ने किया वनकर्मियों को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी तस्कर ने किया वनकर्मियों को कुचलने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा वन रेंज से खैर की लकड़ी ले जा रहे तस्कर ने वन विभाग के गश्ती दल को कुचलने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने 7 किलोमीटर पीछा करके रायफल तानने के बाद लकड़ी तस्कर ने वाहन रोका। वन विभाग की टीम ने पिकप को कब्जे में लेकर तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
वन विभाग टांडा रेंज के गस्ती दल को रात एक बजे पिकप बोलेरो संख्या यूके06ए 7473 द्वारा खैर की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद टीम ने रामपुर रोड बैरियर में मोर्चा संभाल लिया तभी पिकप सामने से आती दिखाई दी, जिसे वन विभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकप चालक मो. इरफान पुत्र अब्दुल्ला निवासी भदईपुरा ने टीम को रौंदने का प्रयास किया।
विज्ञापन
टीम ने अपने वाहन से उसका पीछा किया। सात किलोमीटर पीछा करने के बाद जब तस्कर नहीं रुका तो टीम ने अपनी गाड़ी पिकप के बगल में लगा कर तस्कर के ऊपर रायफल तान दी। रायफल तानते ही तस्कर ने वन विभाग की बोलेरो में टक्कर मारने का प्रयास किया। सात किलोमीटर पीछा करने के बाद लकड़ी तस्कर ने अशोक लीलेंड के पास वाहन को पकड़ लिया और तराई केंद्रीय वन विभाग टांडा रेंज में खड़ा करवा दिया। वहीं वाहन को सीज कर, लकड़ी तस्कर के आरोपी दीवान मो. इरफान के खिलाफ वन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। वन दरोगा दीवान सिंह ने बताया कि खैर की लकड़ी की कीमत मार्केट में एक लाख रुपये है। टीम में वन दरोगा दीवान सिंह, मोहन सिंह, कैलाश तिवारी थे।
विज्ञापन