{"_id":"57ded0484f1c1b4f63a825d4","slug":"baba-returned-the-swallowed-ring","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगली गई अंगूठी बाबा के पेट से बाहर निकली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगली गई अंगूठी बाबा के पेट से बाहर निकली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की अंगूठी निगलने वाले नागा बाबा के पेट से सोने की अंगूठी रविवार को शौच में निकल गई। पुलिस ने अंगूठी बरामद कर कब्जे ले ली।
विज्ञापन
ग्राम महाराजपुर के किराना व्यापारी केवल कृष्ण ठुकराल के पास शनिवार शाम हरियाणा निवासी एक नागा बाबा आया और हाथ देखने लगा। मना करने पर भी बाबा ने जिद करके हाथ पकड़ लिया और पलक झपकते ही हाथ की उंगली से सोने की दो तोले सोने की अंगूठी निकालकर निगल गया।
विज्ञापन
बाबा ने भागने की कोशिश की तो व्यापारी ने पड़ोसियों के सहयोग से उसे दबोच लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाबा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बाबा ने पुलिस को बताया कि वह इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस के सख्ती दिखाने पर रात को वह पुलिस को आश्वस्त करता रहा कि सुबह अंगूठी सुरक्षित मिल जाएगी। सुबह बाबा शौच को गया तो उसके पेट से अंगूठी बाहर निकल गई।