{"_id":"58936de24f1c1bc64fe800d1","slug":"attempt-to-rape-case-filed-against-the-factory-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का प्रयास करने वाले फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का प्रयास करने वाले फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही फैक्ट्री में काम करने वाली महिला कर्मचारी को काम के बहाने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले फैक्ट्री मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में फैक्ट्री में काम करने वाली एक दूसरी महिला भी शामिल थी, जिसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फाजलपुर महरौला स्थित एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में प्रीत विहार निवासी एक महिला काम करती थी। महिला के अनुसार 20 जनवरी को जब वह फैक्ट्री में काम कर रही थी तो फैक्ट्री की ही दूसरी कर्मचारी रुबी सिंह ने उससे कहा कि फैक्ट्री मालिक रंजीत सिंह उसे किसी काम के लिए फैक्ट्री के पीछे वाले कमरे में बुला रहा है। इस पर वह रुबी सिंह के साथ रंजीत के कमरे में चली गई। महिला का आरोप है कि कमरे में जाने के बाद रंजीत सिंह ने कुछ देर की बातचीत के बाद उसे कमरे में लगे बैड पर फेंक दिया और रुबी के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर मचाने पर जब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे तो रंजीत सिंह ने उसे छोड़ दिया। महिला का यह भी आरोप है कि जब वह दो दिन तक फैक्ट्री में काम पर नहीं गई तो 22 जनवरी को फैक्ट्री स्वामी रंजीत ने उसके घर पहुंचकर उसके पति के साथ भी मारपीट की, जिसके बाद वह रंजीत के खिलाफ तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रंजीत और रुबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन युवकों ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास
तराई विहार स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ क्षेत्र के ही तीन युवकों ने फैक्ट्री में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
फाजलपुर निवासी एक महिला तराई विहार की किसी फैक्ट्री में काम करती थी। महिला के अनुसार 31 जनवरी की शाम को क्षेत्र के ही समर सिंह, राजवीर और हरप्रीत सिंह फैक्ट्री मालिक के बारे में पूछने के लिए फैक्ट्री में आए और उसे अकेला पाकर कमरे में बंद करने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो तीनों मौके से फरार हो गया। पिड़ीत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने समर सिंह, राजवीर और हरप्रीत सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।