{"_id":"57fbe3db4f1c1b112628e350","slug":"anger-flared-at-the-comments-on-social-networking-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर टिप्पणी पर भड़का गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर टिप्पणी पर भड़का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
सोशल साइट में धर्मगुरु के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से गुस्साए लोगों ने कोतवाली में हंगामा करते हुए एसएसआई का घेराव किया। पुलिस ने मामले की नजाकत को भांपते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एक युवक ने सोशल साइट में धर्म को लेकर कोई टिप्पणी और फोटो पोस्ट कर दी। धीरे-धीरे यह जानकारी लोगों तक पहुंची तो उनमें आक्रोश पनप गया। बसपा नेता हसीन खान की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और एसएसआई लाखन सिंह का घेराव किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने धर्मगुरु को अपमानित करने वाली पोस्ट और टिप्पणी की है। जिससे लोगों में आक्रोश होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
लिहाजा ऐसे कृत्य करने वाले को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह समाज को तोड़ने वाली साजिश है। इस दौरान विजयनगर निवासी नूर हसन नूरा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर के साथ ही आरोपी द्वारा की गई पोस्ट की फोटोकॉपी भी दी। वहां एडवोकेट मो. अशरफ, आलम खान, आसिफ, असलम सैफी, सरताज आदि शामिल थे।
विज्ञापन