{"_id":"5a7b4f284f1c1bf17b8b6158","slug":"71518030632-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस कर रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस कर रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी पर हंगामा
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में बारातघर में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर एक वेटर द्वारा अश्लील टिप्पणी करने पर वेटरों और बारातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
कासमपुर रोड स्थित बारात घर में मंगलवार रात एक विवाह समारोह था। डीजे पर घराती ओर बाराती पक्षों की महिलाएं डांस कर रही थी। इस दौरान वेटर ने डांस कर रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जब बारातियों ने वेटर को पकड़ना चाहा तो उसने अपने साथियों को बुला लिया। इस पर बारातियों ने एक वेटर को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। गुस्साएं वेटरों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। लाठी डंडे चलने से बारात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल राजू पुत्र बनवारी, जगनंदन पुत्र हृदेश निवासीगण निवारमंडी और हषवर्धन पुत्र बाबू निवासी ग्राम किरतपुर बिजनौर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि घटना की अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।