फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जमीनी विवाद में हुई हत्याओें पर पुलिस संजीदा

जमीनी विवाद में हुई हत्याओें पर पुलिस संजीदा

Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में हुई हत्याओें पर पुलिस संजीदा
रुद्रपुर। सितारगंज में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिशों के मामलों पर फोकस कर लिया है। एसएसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को भूमि विवाद में हुईं हत्याओं के मामले को गंभीरता से लेने और दोनों पक्षों पर 107/116 की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने जमानत पर छूटे आरोपियों को ज्यादा धनराशि में पाबंद करने के आदेश भी दिए हैं। दरअसल, जिले में भूमि विवाद को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं। डेढ़ साल में ही दस लोग जान गंवा चुके हैं और कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। रविवार को सितारगंज में भी जमीनी रंजिश में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्याओं के मामलों की वस्तुस्थिति का पता लगा रही है। इसके अलावा जमीनी रंजिश में हुए जानलेवा हमलों के मुकदमों को भी देखा जा रहा है। एसएसपी डॉ. दाते ने बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर हुई हत्याओं के मामलों में प्रभारियों को दोनों पक्षों पर 107/116 की कार्रवाई करने को कहा गया है। रंजिशन हुई हत्याओं के मामलों में जमानत पर छूटे आरोपियों को बड़ी धनराशि में पाबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed