{"_id":"59de5ee14f1c1b0d698b5310","slug":"31-cows-and-calves-recovered-from-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध को लाए गए 31 गाय और बछड़े बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वध को लाए गए 31 गाय और बछड़े बरामद
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर।
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर पुलिस की हिरासत में गो तस्करी का आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम झगड़पुरी स्थित एक घर पर छापा मारकर पुलिस ने 31 गाय और बछड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को भी पकड़ लिया, जबकि उसके चार साथी फरार हो गए। तस्करों की कार भी जब्त कर ली।
बुधवार को थानाध्यक्ष ललित मोहन ने बताया कि ग्राम झगड़पुरी में गाय और बछड़े वध के लिए लाने की सूचना मिली। इस पर एसआई जावेद हसन, मनोहर चंद, प्रदीप शर्मा और ललित बिष्ट पुलिस टीम के साथ निजाम पुत्र इस्लाम के घर पहुंचे। वहां मौजूद फुरकान पुत्र शहीद निवासी मुडिया पिस्तौर बाजपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि चार अन्य फरार हो गये।
उसकी निशानदेही पर 11 गायें और 20 बछड़े बरामद किए। बताया जाता है कि इनको वध के लिए लाया गया था। गौवंशीय बरामद होने की भनक लगते ही विपिह नेता डा. आरके महाजन के साथ कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने उनकी मदद से गाय और बछड़ों को प्राइवेट वाहनों से थाने पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक सेंट्रो कार (डीएल2सीबी-8879) को भी कब्जे में ले लिया। मामला दर्ज कर फरार आरोपी गृह स्वामी निजाम पुत्र इस्लाम, इकबाल पुत्र भूरा निवासी झगड़पुरी, मोअज्जम पुत्र मोहम्मद अहमद, जुल्फे पुत्र मसीता निवासीगण नरपत नगर स्वार जिला रामपुर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम में ध्यान सिंह, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह बिष्ट, चरन सिंह, विक्रम सिंह, कमलेश यादव थे। इस दौरान विहिप कार्यकर्ता रोहित मिश्रा, हरीश जेटली, विनोद शर्मा, पूरन कंबोज, अरविंद पाल आदि भी थे।
विज्ञापन
कार को सबसे आगे रखते थे गौतस्कर
गदरपुर। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर कार को गौवंश की तस्करी के वाहन से आगे चलाते थे जिससे जब कहीं पुलिस दिखायी दे तो वह मोबाइल से वाहन चालक को सूचना दे देते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गौ तस्कर जानवरों को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर देते थे।