फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, बहू-पोता घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, बहू-पोता घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, बहू-पोता घायल
काशीपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि मृतक की बहू और पोता घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम करियानंगला भगतपुर यूपी निवासी ब्रह्मपाल सिंह (58) पुत्र बुद्धा सिंह अपने पोते हर्ष (9) और पुत्रवधू स्वाती को बाइक से लेकर पोते की दवा लेने अलीगंज गए थे। दोपहर करीब 12 बजे लौटते समय गांव के पास ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार ब्रह्मपाल सिंह, हर्ष और स्वाती घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ब्रह्मपाल सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायल हर्ष और स्वाती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी वीरवती, बेटे विवेक व मुकेश और अन्य परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।


मृतक के छोटे पुत्र मुकेश ने बताया घटना के बाद बोलेरो चालक भागने के प्रयास करने लगा लेकिन कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। थाना भगतपुर की नेपा चौकी पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed