{"_id":"5b956fb3867a557ebe1e81dc","slug":"201536520115-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 14 पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 14 पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक दबोचा
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस ने अवैध रूप से पिकप में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 14 पेटियों के साथ चालक को गिरफ्तार किया है।
शनिवार की रात एसएसआई कमलेश भट्ट की अगुवाई में टीम ने मुखबिर की सूचना पर बगवाड़ा क्षेत्र से गुजर रही पिकप को रोका। तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की 14 पेटी बरामद हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी वाहन सहित चालक को कोतवाली ले आए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जगदीश निवासी नई बस्ती खानपुर थाना बिलासपुर रामपुर बताया। जगदीश ने पकड़ी गई शराब बगवाड़ा निवासी शराब कारोबारी की बताई है। इसे वह उसी कारोबारी के ठेके में ले जा रहा था। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी ने जिस कारोबारी की शराब बताई है, उसके रुद्रपुर और बाजपुर में शराब के तीन ठेके हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी मूल रुप से हरदोई जिले का रहने वाला है।