{"_id":"5a4152a94f1c1bcf6d8b6325","slug":"201514230441-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के नीचे मिला दो दिन से लापता श्रमिक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया के नीचे मिला दो दिन से लापता श्रमिक का शव
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन से लापता श्रमिक का शव रामनगर रोड स्थित एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
ग्राम धनौरी स्थित लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी सोहन लाल (55) पुत्र बंशीलाल रामनगर रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म में ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। शुक्रवार को वह ठेकेदार से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोहनलाल के वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की। रविवार को सोहनलाल के बड़े पुत्र सतीश ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को परिजन उसे तलाश रहे थे। इस दौरान जीटीएम की पुलिया के पास सोहन सिंह की एक चप्पल पड़ी मिली। झांकने पर करीब दो फुट अंदर पुलिया के नीचे उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी आशा के अलावा दो पुत्र व तीन विवाहित पुत्रियां हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोहन सिंह की मौत हृदयाघात से होने की संभावना व्यक्त की गई है।