फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20 gamblers caught with 12.5 lakh rupees

घेराबंदी कर 20 जुआरी दबोचे, 12.5 लाख कैश बरामद 

Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
20 gamblers caught with 12.5 lakh rupees
पुलिस हिरासत में पकड़े गए जुआरी। - फोटो : अमर उजाला

आईटीआई थाना पुलिस ने जसपुर खुर्द में दोमंजिले मकान से यूपी से जुआ खेलने आए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मकान में रहने वाला किराएदार एवं स्थानीय संचालक भी शामिल है। गिरफ्तार लोगों के पास से साढ़े 12 लाख कैश, आठ लाख रुपये के कूपन, 26 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। आरोपियों को जुआ अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम जसपुर खुर्द में किराए पर रहने वाले नितेश जैन मूल निवासी बहराइच की ओर से जुए का संचालन किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर एसएसपी ने काशीपुर एएसपी और सीओ के निर्देशन में एक टीम का गठन किया। 30 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे आईटीआई थाने की पुलिस ने सीओ राजेश भट्ट के नेतृत्व में जसपुर खुर्द की बसंत विहार कॉलोनी स्थित जगदीप सिंह उर्फ सन्नी के मकान को घेर लिया। पुलिस ने दोमंजिले पर जुआ खेल रहे 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह सप्ताह में दो बार शनिवार और रविवार को जुआ खेलते हैं। जुए के लिए स्थान और अन्य सुविधाएं जुटाने की जिम्मेदारी स्थानीय आयोजक की होती है। काशीपुर में गिरिताल निवासी नितेश जैन के बुलावे पर वह जुआ खेलने पहुंचे थे। पूछताछ में जुआरियों ने बताया कि वह पिछले 12-13 वर्षों से जुआ खेल रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी पकड़े नहीं गए। दीपावली से दो सप्ताह पूर्व से लेकर गंगा स्नान तक वे लोग जुआ खेलते हैं। पकड़े जाने के डर से वो किसी अजनबी व्यक्ति को इस खेल में शामिल नहीं करते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को किया गया गिरफ्तार 
संभल निवासी नजम, अनवर, मौ. नासिर, मौ. शमीम, बरेली निवासी सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आशाराम, दीपक पांडे, अशोक कुमार, सोमपाल, मौ. कलीम अंसारी, बदायूं निवासी अनिल कुमार, मुरादाबाद निवासी शाने आलम, शिवकुमार, मो. हनीफ, रोहताश, राहुल कुमार, मौ. अली और काशीपुर निवासी राहुल रस्तोगी के अलावा किराएदार नितेश जैन शामिल हैं। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल 
सीओ राजेश भट्ट, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी, एसआई कैलाश चंद्र, कौशल भाकुनी, सुप्रिया नेगी, कांस्टेबल मुकेश, विनय, अशोक, दीपक कठैत, विनोद कांबोज, रमेश पांडे, अशोक बिष्ट, अनिल कुमार, रणजीत सिंह, योगेश, कुलदीप, देवेंद्र, हरकिशन, विजय पाल, प्रदीप, मनवर सिंह और नंद किशोर सती। 


काशीपुर में डेढ़ माह से चल रहा था जुआ क्लब 
काशीपुर। आईटीआई क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में जुआ खेलने का खेल करीब एक-डेढ़ माह से संचालित हो रहा था। नितेश जैन मैंथा का कारोबार करता था। जुए की लत के चलते उसका काम पिट गया। वह काशीपुर में आकर बसंत विहार कॉलोनी निवासी जगदीप सिंह उर्फ सन्नी के मकान में किराए पर रह रहा था। जगदीप रेस्टोरेंट चलाता है। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि पूछताछ में जुआरियों से पता चला है कि जुआ खेलने का एक क्लब है, जिसमें काशीपुर, मुरादाबाद, संभल, पाकवाड़ा, बरेली, बदायूं और मुरादाबाद क्षेत्र के लोग शामिल हैं। बारी-बारी से क्लब के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर जुए का आयोजन करते हैं। खेल में सिर्फ दो खिलाड़ी होते है। बाकी लोग खिलाड़ियों पर ही जीत और हार का दाव लगाते हैं। जुआ खेलने के लिए खिलाड़ी रकम जमाकर पांच-पांच सौ रुपये के कूपन प्राप्त कर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed