फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20,000 more absconding than cleaner by the driver

चालक को गच्चा देकर क्लीनर 20 हजार लेकर फरार

Tue, 18 Jul 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 18 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पंजाब के जालंधर से ट्रक लेकर रुद्रपुर आ रहे चालक का क्लीनर बाजपुर दोराहे पर चालक को गच्चा देकर ट्रक में रखी 20 हजार की नकदी उड़ाकर ले गया। चालक ने उसका पीछा किया। लेकिन जब वह नहीं मिला तो काशीपुर कोतवाली में पहुंचकर चालक ने एसएसआई का आपबीती सुनाई। लेकिन मामला बाजपुर क्षेत्र का होने के चलते एसएसआई ने उसे बाजपुर भेज दिया।

सोमवार की सुबह भारी बारिश में एक व्यक्ति कोतवाली पहुंचा। उक्त व्यक्ति ने एसएसआई वीरेंद्र रमौला से मिलकर उन्हें बताया कि उसका नाम निशान सिंह है। वह पंडोरी कपूरथला, जालंधर पंजाब का निवासी है और वह ट्रक चलाता है। बीती 15 जुलाई को वह पंजाब से ट्रक लेकर रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में पार्ट्स की डिलीवरी करने आया था। रविवार की देर रात वह बाजपुर दोराहा पहुंचा और वहीं उसने एक ढाबे में खाना खाने के लिए ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने और उसके ही गांव का रहने वाले क्लीनर ने एक साथ खाना खाया और ट्रक में ही सो गए। निशान ने बताया कि सोमवार की सुबह वह उठा और क्लीनर को उठाकर शौच के लिए चला गया। जब वह वापस लौटा तो क्लीनर ट्रक में नहीं था। उसने ट्रक में खर्चे के लिए संभाले करीब 20 हजार रुपये देखे तो वह गायब थे। इसके बाद उसने क्लीनर का पीछा किया लेकिन वह नहीं मिला। किसी ने उसे बताया कि काशीपुर में रिपोर्ट दर्ज होगी तो वह बस में बैठकर कोतवाली पहुंचा। एसएसआई विरेंद्र रमौला ने ट्रक चालक निशान को बताया कि घटनास्थल बाजपुर क्षेत्र का है लिहाजा उसकी शिकायत वहां की पुलिस दर्ज करेगी। एसएसआई ने वायरलेस से संपर्क कर बाजपुर पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed