{"_id":"5c2e58cdbdec2256d5718ba8","slug":"191546541261-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार की नगदी लूटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, एक संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार की नगदी लूटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, एक संदिग्ध हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में साइकिल से टक्कर मारकर 10 हजार रुपये लूटने के दो आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी अकील अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि दो जनवरी को वह रतन सिनेमा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 10 हजार रुपये निकाल कर जैसे ही बाहर निकला। साइकिल सवार एक युवक ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि उक्त युवक और उसके दो अन्य साथियों ने उसके हाथ से 10 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसके एक साथी को धर दबोचा और कोतवाली ले जाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई दिनेश बल्लभ को सौंपी गई है। हिरासत में लिया गया संदिग्ध कटघर (मुरादाबाद) का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसके साथियों की तलाश में मुरादाबाद में भी दबिशें दी। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।