{"_id":"5aa6d36e4f1c1bac758b5168","slug":"191520882542-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
28 सितंबर 2016 को ग्राम गदरपुरा में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। मामले में एक अक्तूबर 2016 को गदरपुर थाने में शाहवेज अली, फरमान अली और आमिल निवासीगण बमना थाना मिलकखानम तहसील स्वार जनपद रामपुर के खिलाफ धारा 376, 342, 504 आईपीसी एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि उक्त आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी थी। इसके बाद इन पर डेढ़ हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। विवेचक जावेद हसन के नेतृत्व में टीम ने जनपद रामपुर में दबिश देकर दो आरोपियों शाहवेज और फरमान अली को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी आमिल अभी भी फरार है।