फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तेंदुए के हमले से बाइक सवार घायल

तेंदुए के हमले से बाइक सवार घायल

Sun, 11 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से बाइक सवार घायल
जसपुर में एक तेंदुए ने बाइक सवार ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्राम मनोरथपुर तृतीय निवासी बूटा सिंह शनिवार सुबह चार बजे अपने पुत्र यशवंत सिंह को बाइक से काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। बाइक उनका बेटा चला रहा था। ग्राम मेघावाला के पास सड़क के किनारे बैठे तेंदुए ने बाइक पर पीछे बैठे बूटा सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। बाइक तेज चलाने पर तेंदुए ने उनका पीछा किया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार कर रहे ईएमओ डॉ. विकास दीप ने बताया कि ग्रामीण के दाहिने पैर पर गुलदार ने हमला कर घायल किया है। इससे पूर्व भी होली के दिन गुलदार ने ग्राम खालीपार पट्टी निवासी राजू सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था। पतरामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों में गुलदार की भारी दहशत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed