फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लोन के नाम पर ठगी का आरोप

लोन के नाम पर ठगी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
लोन के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
सितारगंज में एक महिला एजेंट ने लोन देने वाली कंपनी के एमडी और अन्य कर्मचारियों पर ठगी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए उठाया है।

सोमवार को शक्तिफार्म की एक महिला एजेंट ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मुरादाबाद की एक लोन कंपनी ने यहां के अमरिया चौराहा पर ऑफिस खोल रखा है। उसने इस कंपनी में बतौर एजेंट के रूप में काम किया और करीब 11 हजार एडवाइजर बनाए। इनसे 425 रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से रकम भी ली गई। बताया कि इन लोगों को दस से 20 हजार तक का लोन दिया जाना था। कहा कि कंपनी को उसने 30 समूहों का करीब एक लाख 48 हजार 250 रुपये अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से कोटक महिंद्रा के खाते में जमा कराया गया। आरोप लगाया कि अब कंपनी के डायरेक्टर और अन्य कर्मचारियों द्वारा सदस्यों को न तो लोन दिया जा रहा है और न ही उनकी रकम लौटाई जा रही है। आरोपी डायरेक्टर भी ठगी करके फरार हो गया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए उठाया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed