बाजपुर में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नगर के मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी निवासी राखी ने पति और ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला पुलिस महिला हेल्पलाइन भेजा। उसके बाद सोमवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति नवीन जोशी, ख्यालीराम, राधा, सुनील, मीरा निवासी माडला रोड बिलहरी, मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।