फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नशेड़ी पति ने किया लोहे की रॉड से प्रहार, महिला की हालत गंभीर

नशेड़ी पति ने किया लोहे की रॉड से प्रहार, महिला की हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ी पति ने किया लोहे की रॉड से प्रहार, महिला की हालत गंभीर
काशीपुर। नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि उसने महिला पर केरोसिन छिड़ककर उसे आग लगाने का प्रयास भी किया। महिला को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रामपुर (यूपी) थाना टांडा के ग्राम चकदुल्ली निवासी होराम ने अपनी पुत्री राजबाला का विवाह पास के ही ग्राम फत्तावाला निवासी एक व्यक्ति से किया था। उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। पुलिस को दी तहरीर में होराम ने कहा है कि उसका दामाद नशा करने का आदी है और अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि 18 मई को दामाद ने लोहे की रॉड से बेटी पर हमलाकर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसने बेटी पर केरोसिन छिड़ककर उसे जलाने का भी प्रयास किया। लेकिन घर में मौजूद बेटियों ने बमुश्किल मां की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर महिला के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने मैमो भेजकर कोतवाली पुलिस को सूचित किया। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि मामला टांडा (रामपुर) थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के परिजनों को इस संबंध में रिपोर्ट संबंधित थाना क्षेत्र में कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed