फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लूट का आरोप झूठ मान रही पुलिस

लूट का आरोप झूठ मान रही पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लूट का आरोप झूठ मान रही पुलिस

विज्ञापन
सितारगंज में बृहस्पतिवार को शहर के सिडकुल रोड पर स्क्रैप व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उसके साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट और लूट का आरोप लगाया था।

बाईपास वार्ड 13 निवासी सूरज सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने का बरूआबाग में स्क्रैप का गोदाम है। पुलिस को सौंपी तहरीर में उसने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह अपनी स्विफ्ट कार से शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान एक क्रेटा गाड़ी ने उसके वाहन को ओवरटेक किया। आरोप लगाया था कि गाड़ी में से कई लोग निकले और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी और गाड़ी में रखे 1.27 लाख की रकम लूट ले गए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लूट का आरोप झूठा पाया गया है। उन्होंने बताया कि मामला आपसी लेनदेन व पुरानी रंजिश का है। उन्होंने बताया कि जिसने मारपीट की वो भी स्क्रैप का कारोबारी है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed