{"_id":"5a7ca0dd4f1c1b93268b9159","slug":"121518117085-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर दिव्यांग को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर दिव्यांग को लाठी डंडों से पीटा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। घर के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने दिव्यांग युवक को बुरी तरह पीट दिया। बीच बचाव में आए उसके भाई और भाभी के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की गई।
शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वार्ड एक जगतपुरा निवासी रवि सरकार ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस बताया कि उसने अपनी बाइक पड़ोसी के घर के बाहर खड़ी कर दी।
इस बात से नाराज पड़ोसी ने बाइक गिरा दी। रवि के दिव्यांग भाई गोपाल ने जब इस पर नाराजगी जताई तो पड़ोसियों ने गोपाल को लाठी डंडों से पीट दिया। रवि ने बताया कि बीच बचाव करने पर पड़ोसियों ने उसे और पत्नी को भी घर में घुसकर पीटा।