{"_id":"5a4152ab4f1c1b8e698c3cb7","slug":"11514230443-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत आर्मी हवलदार से लूटे 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत आर्मी हवलदार से लूटे 20 हजार
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर में प्लाट बिकवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने आर्मी के सेवानिवृत्त हवलदार को जंगल में ले जाकर उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी।
धूमाकोट (पौड़ी) निवासी कृपाल सिंह नेगी पुत्र स्व. मक्कड़ सिंह आर्मी के हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रविवार को वह अपनी ससुराल सैनिक कालोनी आये थे। सोमवार को वह रामनगर रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रकम निकालने पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से बीस हजार रुपये निकाले। इसी दौरान वहां पहुंचे एक अन्य व्यक्ति ने अपने एटीएम से दो हजार रुपये निकाले। एटीएम से निकलने के बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। कृपाल सिंह ने धनौरी में अपना प्लाट होने की जानकारी देते हुए उक्त व्यक्ति से जमीन बिकवाने को कहा। उक्त व्यक्ति ग्राहक से बात कराने का झांसा देकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठा ले गया। वह बाइक लेकर हल्दुआ स्थित जंगल में घुस गया।
बाबा नत्थन पीर दरगाह के पास उक्त व्यक्ति ने कृपाल सिंह से 20 हजार की नगदी छीन ली और उन्हें जंगल में ही छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह काशीपुर पहुंचे नेगी ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल चंचल शर्मा को आपबीती सुनाई। सूचना पर पुलिस ने एसबीआई पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। बैंक में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि एटीएम की सीसीटीवी फुटेज बैके मुख्य शाखा प्रबंधक के कार्यालय से उपलब्ध हो सकेगी। बैंक में छुट्टी होने के कारण पुलिस को फुटेज नहीं मिल सकी है। पुलिस ने हल्दुआ जंगल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल शर्मा ने बताया कि बैंक खुलने पर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज हासिल की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।