फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मोबाइल लूटकर भाग रहा युवक दबोचा

मोबाइल लूटकर भाग रहा युवक दबोचा

Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर भाग रहा युवक दबोचा

विज्ञापन
काशीपुर में थाना कुंडा के ग्राम हरियावाला निवासी अखलेश कुमार पुत्र घनश्याम सिंह ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे खड़कपुर चौराहे पर एक युवक ने उसका ई-रिक्शा रोका और खोखरा मंदिर चलने के लिए कहा। रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर उसने ई-रिक्शा रुकवा लिया। उसने किसी से बात करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। मोबाइल पर बात करते हुए वह आगे की तरफ बढ़ने लगा। अपना रिक्शा साइड खड़ी कर उसने युवक को टोका तो वह भागने लगा। उसके शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे काजीबाग निवासी राहुल ने उसे पकड़ लिया और आईटीआई थाने ले आए। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू ध्यानी निवासी खड़कपुर देवीपुरा बताया। पुलिस ने अखलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। उधर पुलिस ने खोखरा मंदिर के पास से खड़कपुर देवीपुरा निवासी राजेश उर्फ गोलू को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed