{"_id":"5a68df094f1c1b83268b64f0","slug":"101516822281-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के शादीशुदा व्यक्ति ने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मूल रूप से बरेली के बहेड़ी की रहने वाली महिला का विवाह 15 वर्ष पूर्व पूर्व ट्रांजिट कैंप में रहने वाले व्यक्ति से हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व उक्त व्यक्ति ने अपने मकान में एक युवती को किराये पर कमरा दिया था। कुछ समय बाद ही मकान मालिक का किरायेदार के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। पत्नी का आरोप है कि उसने कई बार पति के युवती संग प्रेम संबंधों का विरोध किया। लेकिन पति ने उसकी बात मानने के बजाए उसके साथ ही मारपीट की। बीते 21 जनवरी को पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल दिया और घर में ताला लगाकर प्रेमिका संग फरार हो गया। बुधवार को पीड़ित पत्नी अपने पिता संग ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर सौंपकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हे।