{"_id":"622ba8a34911551a7b0f6d0d","slug":"crime-rudrapur-news-hld456160755","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
अभिषेक (फाइल फोटो)।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या की आशंका जता पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम राधाकांतपुर निवासी नारायण सरदार का पुत्र अभिषेक सरदार (18) शुक्रवार को अपने घर में अकेला था। शाम करीब चार बजे उसके पड़ोसी युवक ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद देखा तो उसने अभिषेक का नाम पुकारा। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसने आसपास के लोगों को बुला लिया।
लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो अभिषेक कमरे में छत पर लगे कुंडे के सहारे फंदे पर लटका था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शाम को मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के अभिषेक के पिता शक्तिफार्म गए थे। उसकी मां मजदूरी करने और छोटी बहन स्कूल गई थी। अभिषेक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
उससे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार अभिषेक पहले सिडकुल में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था लेकिन आजकल घर में ही रह रहा था। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया। सीओ पंतनगर अमित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद