फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crime
पुलिसकर्मियों पर गश्त के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, बाइक और पाटल बरामद किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सकैनिया चौकी में तैनात कांस्टेबल उमेश जोशी और राकेश प्रसाद ने गश्त के दौरान खुशालपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने को कहा। भागने पर पुलिसकर्मियों ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने तमंचे से दो फायर झोंक दिए और फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में पिंटू, निवासी ग्राम कलकत्ता गदरपुर, सुखविंदर सिंह और जोगा सिंह निवासी ग्राम अज्जूवाला जिला रामपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

घटना के बाद थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपियों पिंटू और सुक्खा को उनके घरों में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपी जोगेंद्र सिंह उर्फ जोगी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। टीम में एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, अनिल चौहान, प्रकाश चंद भट्ट, जितेंद्र सिंह खत्री, कांस्टेबल गिरीश चंद, राजेश यादव, उमेश जोशी, राकेश प्रसाद, तारा पंत, शांति प्रसाद, बृजभान, रवि भट्ट, कल्पना भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed