फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Counting Moharram with two sepoys

दो सिपाहियों के साथ ही गणना मोहर्रिर निलंबित

Mon, 06 Mar 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाज कराने की आड़ में पुलिस के सिपाहियों की मदद से फरार कैदी और सिपाहियों को पुलिस ने शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कैदी की निगरानी में गए सिपाहियों ने पुलिस लाइन के गणना मुहर्रिर की मदद से कैदी को भगाया था। फिलहाल पकड़े गए कैदी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है और मुलजिम ड्यूटी में लगे सिपाहियों समेत गणना मोहर्रिर को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ पंतनगर थाने की सिडकुल चौकी में रिपोर्ट भी लिखाई गई है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि गैंगेस्टर के मुकदमे में हल्द्वानी जेल में सजा काट रहे न्यू पनवेल मुंबई महाराष्ट्र निवासी विचाराधीन कैदी प्रकाश चंद्र कांडपाल की हल्द्वानी जेल में रहने के दौरान चार दिसंबर 2016 को तबियत खराब हुई और उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया और उसकी सुरक्षा के लिए रुदपुर पुलिस लाइन के गणना मोहर्रिर भूपेंद्र ने कांस्टेबल अशोक कुमार, ललित नेगी को मुलजिम ड्यूटी के लिए हथियारों समेत कैदी संग रवाना किया। तीन मार्च 2017 को जेल अधीक्षक हल्द्वानी का पत्र मिला कि कैदी प्रकाश कांडपाल 27 फरवरी को रुद्रपुर की सीजेएम कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है। अब कैदी को चार मार्च को कोर्ट में हाजिर होना है। रुद्रपुर पुलिस द्वारा जब एसटीएच प्रबंधन से  इस बारे में जानकारी मांगी गई तो पता चला कि दोनों आरक्षी और बंदी वहां नहीं हैं, जबकि गणना मोहर्रिर से जानकारी मिली कि बंदी दोनों आरक्षी की निगरानी में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। भूपेंद्र द्वारा जब ललित, अशोक से कैदी को कोर्ट में हाजिर करने की बात कही तो दोनों ने प्रकाश की हालत गंभीर बताते हुए कहा कि वह हल्द्वानी तक का सफर नहीं कर सकता। इसलिए उसे कोर्ट में लाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


संदेह होने पर एसएसपी सेंथिल अबुदई ने एएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में एक टीम को मामले की जांच करने दिल्ली भेजा। इसी दौरान दोनों सिपाहियों के फोन की लोकेशन मुंबई में मिली तो टीम मुंबई रवाना हो गई। जहां छानबीन के बाद टीम ने शिवश्रष्टी कुर्ला पूर्वी मुंबई से ललित और अशोक के साथ ही कैदी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी मंजूनाथ ने बताया कि प्रकाश मुंबई के डी पाटिल अस्पताल में इलाज कराने के दौरान गिरफ्तार किया गया है जबकि दोनों सिपाही प्रकाश के करीबी रिश्तेदार के घर पर रह रहे थे। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि सीओ स्वतंत्र कुमार को मामले की जांच सौंपकर तीन दिन के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं और उस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए कैदी प्रकाश को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ललित, अशोक समेत गणना मुहर्रिर भूपेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई प्रकाश सिंह दानू, एसआई जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, हरीश नेगी, किशोर कुमार थे। लापता पुलिस टीम को बरामद करने वाली पुलिस टीम ने उनके खिलाफ पंतनगर थाने की सिडकुल चौकी में धारा 177, 221, 222, 224, 34, 120बी, 109 के तहत रिपोर्ट भी लिखाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed