फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona Vaccine in Rudrapur

रुद्रपुर और अल्मोड़ा से कुमाऊं में सप्लाई की जाएंगी कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine in Rudrapur
रुद्रपुर। स्वास्थ्य निदेशक (कुमाऊं) डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के भंडारण के लिए रुद्रपुर और अल्मोड़ा में क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। यहां से कुमाऊं भर के टीकाकरण कें द्रों के लिए कोरोना वैक्सीन भेजीं जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचीं स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. भट्ट ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के बाद अब कोरोना टीकाकरण की तैयारियां भी तेज कर दी र्गइं हैं। रुद्रपुर और अल्मोड़ा में कोरोना वैक्सीन के क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर बनाए गए हैं। दोनों स्टोरों से कुमाऊं भर में जरूरत के हिसाब से कोरोना वैक्सीन भेजीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना वैक्सीन भेजी जाएंगी। कोरोना टीकाकरण को लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है लेकिन प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर रोजाना सौ लोगों को टीका लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 बजे तक नहीं खुला औषधि भंडारण केंद्र
रुद्रपुर। रुद्रपुर जिला अस्पताल से सटे मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के कारण ओपीडी प्रभावित रही। जिला अस्पताल का औषधि भंडारण केंद्र सुबह 10 बजे तक नहीं खुल सका था, जिस कारण मरीज दवा के लिए परेशान नजर आए। हालांकि जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह ने कहा कि पूर्वाभ्यास के चलते अस्पताल में किसी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed