फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cooler-like AC reached Rudrapur from Korea

Udham Singh Nagar News: कोरिया से रुद्रपुर पहुंचा कूलर जैसा एसी,

Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cooler-like AC reached Rudrapur from Korea
रुद्रपुर। गर्मी से राहत के लिए अब न तो महंगे विंडो एसी की जरूरत है और न ही दीवार पर होल कर स्प्लिट एसी लगवाने का झंझट। कोरिया से आया एक अनोखा कूलर जैसा एसी अब रुद्रपुर पहुंच गया है जो कूलर की तरह कमरे में रखते ही ठंडी हवा देने लगता है। इंडस्टेक रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन में फरीदाबाद की कंपनी की ओर से इस नए मॉडल को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के रामपुर हाईवे स्थित प्रदर्शनी में यह मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर दन्नी गिरी ने बताया कि यह एसी खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो किराये के मकान में रहते हैं या जिन्हें तोड़फोड़ पसंद नहीं है। इस एसी की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान स्थापना है। इसे कूलर की तरह सिर्फ प्लग में लगाकर घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है। न विंडो काटनी है, न दीवार में छेद करना है और न ही आउटडोर यूनिट लगाने की जरूरत है। एक ही यूनिट में कूलिंग और वेंटिलेशन दोनों की सुविधा मिल जाती है। बिजली की खपत भी सामान्य स्प्लिट एसी के मुकाबले कम है।
विज्ञापन

दन्नी गिरी ने बताया कि यह एसी कोरियन तकनीक पर आधारित है और इसमें डुअल कूलिंग सिस्टम लगा है। इससे कमरे को 10 से 15 मिनट में ठंडा किया जा सकता है। पानी डालने की जरूरत नहीं है और साथ ही हवा में नमी भी नियंत्रित रहती है जिससे उमस नहीं लगती। एग्जीबिशन में आए लोगों ने इस प्रोडक्ट को काफी पसंद किया। खासकर छोटे दुकानदार, कार्यालय और किरायेदारों के लिए यह एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी का दावा है कि जल्द ही यह कूलर-एसी रुद्रपुर के बाजार में भी उपलब्ध होगा। गर्मी में राहत पाने का यह नया तरीका लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 11पी- रुद्रपुर के इंडसटेक रुद्रपुर इंडस्टीरियल एग्जीबिशन में प्रदर्शित किया गए कूलर जैसा एसी। अमर उजाला
-----
रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एक्सपो 2026 का हुआ समापन

अमर उजाला ब्यूरो

रुद्रपुर। क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के साथ ही तीन दिवसीय रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन 2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। आठ से 10 जुलाई तक चले इस प्रमुख ट्रेड एक्सपो ने रुद्रपुर, काशीपुर और पंतनगर के एमएसएमई के साथ बड़े उद्योगों को एक मंच पर लाकर खड़ा किया।


तीन दिनों तक प्रदर्शनी में उद्योगपतियों, तकनीकी विशेषज्ञों और खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। ऑटोमेशन और लागत कटौती पर फोकस एक्सपो में सबसे ज्यादा चर्चा इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और उत्पादन लागत घटाने की तकनीकों पर रही। बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शकों से सीधा संवाद कर नए उत्पादों और मशीनों को अपनाने में रुचि दिखाई। इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन उत्पाद और नए नवाचार पूछताछ में सबसे आगे रहे। वहीं एमएसएमई उद्यमियों ने उन्नत मशीन टूल्स और मेटल कटिंग मशीनों की काफी सराहना की। कई छोटे उद्यमियों ने क्षमता बढ़ाने के लिए मौके पर ही डील फाइनल कीं। समापन समारोह में कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनीत कुमार सिंघल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन रुद्रपुर को उत्तराखंड का औद्योगिक हब बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

फोटो-16पी- रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन के अंतिम दिन अतिथियों का स्वागत करते आयोजक। अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed