{"_id":"6b090a5b8d231c3e080aa862","slug":"colonel-s-family-attacked-on-the-pretext-of-asking-for-directions-in-rudrapur-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने कर्नल के परिवार पर हमला: सोने की चेन लूटी, कार के शीशे तोड़े; वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछने के बहाने कर्नल के परिवार पर हमला: सोने की चेन लूटी, कार के शीशे तोड़े; वारदात सीसीटीवी में कैद
Fri, 27 Nov 2026 10:13 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:13 AM IST
सार
बिगवाड़ा गेट पर रास्ता पूछने के बहाने पूर्व कर्नल के परिवार पर चार-पांच बाइक और स्कूटी सवार हमलावरों ने तमंचा लहराकर हमला किया। बेटे के गले से सोने की चेन लूटी, महिलाओं से छीना-झपटी की और कार के पांच शीशे तोड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
अपराध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर शहर के बिगवाड़ा गेट पर रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई और फिर पूर्व कर्नल के परिवार को घेरकर हमला बोल दिया। चार-पांच बाइक और स्कूटी सवार हमलावरों ने तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। बेटे के गले से सोने की चेन लूट ली और कार में बैठी महिलाओं से भी छीना-झपटी की। हमलावरों ने कार के पांच शीशे तोड़ दिए। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
पंजाब निवासी रिटायर्ड कर्नल साधू सिंह बाजवा के मुताबिक, 25 नवंबर की रात उनका बेटा सुखमन सिंह पत्नी, मां, बहन और मौसी के साथ केशवगढ़, गदरपुर में विवाह समारोह से लौट रहा था। रात करीब 11:25 बजे बिगवाड़ा गेट पर कुछ लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई। शक होने पर बेटा वहां से निकलने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर प्रबल ग्रीन के पास घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
