फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cold wave in Kashipur, people shivering due to severe cold

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में शीत लहर का सितम, कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोग

Wed, 10 Jan 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cold wave in Kashipur, people shivering due to severe cold
काशीपुर के एक मोहल्ले में कड़ाके की ठंड के बीच अंगीठी पर हाथ सेंकती महिलाएं। संवाद
काशीपुर। शीतलहर के सितम से दिनभर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस दौरान लोग अलाव सेककर ठंड से बचते नजर आए। करीब दस दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन से शीत लहर चलने से लोग ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी शीत लहर चलने से लोग परेशान रहे। इस दौरान बुजुर्ग और बच्चे घर में दुबकने के लिए मजबूर रहे। कुछ लोग कामों पर भी समय से नहीं पहुंच सके। वहीं लोग बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए भी देखे गए। इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने अलाव जलाकर भी ठंड दूर करने का प्रयास किया। सुबह के समय घना कोहरा होने के चलते वाहन भी मार्ग पर रेंगते दिखे। संवाद
विज्ञापन

-----
अलाव जलवाए
सुलतानपुर पट्टी। कड़ाके की ठंड और कोहरे से लोगों को राहत देने के लिए ईओ गीता चौधरी ने नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पहुंच अलाव जलवाए। बताया कि बढ़ती ठंड को देखते नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव जलाने की पंचायत प्रशासन की ओर से व्यवस्था कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed