फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CMO inspected the Gadarpur APHC.

गदरपुर अस्पताल के उच्चीकरण की जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected the Gadarpur APHC.
सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को समस्याएं गिनातीं आशाएं। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता चुफाल ने शनिवार को नगर स्थित स्व. पुलिन बाबू अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल शनिवार को अचानक नगर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने वहां मरीजों से स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल परिसर एवं उसकी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महिला वार्ड, ओपीडी, डिस्पेंसरी आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान परिसर में जर्जर पड़े भवन के साथ विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी जुटा कर उसके समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। बाद में सीएमओ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आबादी को देखते हुए इस अस्पताल के उच्चीकरण की आवश्यकता है। इसे सामुदायिक चिकित्सा केंद्र बनाने के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवं अल्प संसाधन में सुचारु व्यवस्था के लिए के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप पांडेय की सराहना की। निरीक्षण के दौरान डॉ. मीना अधिकारी, कुसुमलता मर्तोलिया, अनिल कुमार सिंह, अनिता, उमेश चौहान, विनोद, महिला कल्याण समिति की संयोजक हीरा जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

उधर, औचक निरीक्षण की जानकारी पर क्षेत्र की तमाम आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सीएमओ से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सीएमओ ने समस्याओं के समाधान के आश्वासन दिएं। संवाद

दिनेशपुर में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करतीं सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी।

दिनेशपुर में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करतीं सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed