फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami in Khateema

दीपावली पर्व मनाने अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे सीएम धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami in Khateema
खटीमा के नगरा तराई स्थित बूथ नंबर 99 में वाल पेंटिंग करते सीएम धामी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली पर अपने गृह क्षेत्र पहुंचे और अपने घर में पूजा-अर्चना के साथ ही अपने गांव के लोगों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। सभी को दीपावली की बधाई दी। सीएम धामी ने वापसी के समय अधिकारियों की बैठक भी ली। देहरादून वापसी से पहले खटीमा बाजार में व्यापारियों से मिले और उनके हाल चाल जाने।
विज्ञापन

चीन के बॉर्डर माणा में सेवा के जवानों से मिलने उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीसीएल के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरें। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कार्यशैली से प्रदेशवासियों का अपना मुरीद बना लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पौने 12 बजे के करीब सीएम खटीमा पहुंचे और उनकी फ्लीट अपने घर नगरा तराई की ओर जा रही थी कि अचानक फ्लीट रुक गई। किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले मुख्यमंत्री वाहन से उतरे और सड़क किनारे मौजूद लोगों और दुकानदारों से मुलाकात की। बाद पूछे जाने पर बताया कि हर साल दीपावली खटीमा में मनाता हूं लिहाज आज भी अपनों के बीच आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी का स्वाभाव नहीं बदला है वह अब भी क्षेत्र की जनता के लिए सर्व सुलभ हैं। अपने छोटे से खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में पहुंच कर दुकान स्वामियों से मिले और उनसे हाल चाल पूछा। खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री ने उन दुकान स्वामियों से भी मुलाकत की, जिनकी दुकानें नगर के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में ध्वस्त हुई हैं।
इसके अलावा जिन परिवारों में मुखिया या किसी सदस्य का निधन हुआ था उनके घर भी सीएम गए और शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी का स्वाभाव नहीं बदला है वह अब भी क्षेत्र की जनता के लिए सर्व सुलभ हैं। अपने छोटे से खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में पहुंच कर दुकान स्वामियों से मिले और उनसे हाल चाल पूछा।
खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री ने उन दुकान स्वामियों से भी मुलाकात की, जिनकी दुकानें नगर के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में ध्वस्त हुई हैं। इसके अलावा जिन परिवारों में मुखिया या किसी सदस्य का निधन हुआ था उनके घर भी सीएम गए और शोक संवेदना व्यक्त की। यहां से सीएम अपने घर गए और पूजा करने के उपरांत गांव के लोगों से मिलने के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए।
सीएम के जाने के बाद लोग चर्चा करते नजर आए कि विधानसभा क्षेत्र ही नहीं आसपास की विधानसभाओं में भी लोगों के सुख-दुख में शरीक होने के अपने स्वभाव को सीएम बनने के बाद भी बरकरार रखा है। सीएम धामी की व्यवहार कुशलता की तर्ज पर उनकी पत्नी गीता धामी ने भी विधान सभा क्षेत्र के ग्रामों में भाजपा का कुनबा बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
सीएम धामी ने की वॉल पेंटिंग
खटीमा। मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के बूथ वॉल लेखन कार्यक्रम के तहत अपने ग्राम नगरा तराई के बूथ 99 पर लेखन कार्य किया। उन्होंने अब की बार 60 के पार, सेना के सम्मान में भाजपा मैदान में स्लोगन लिखें। सीएम ने नीट (यूजी) की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले पीयूष भट्टाचार्य, दीपांशु कुशवाहा को उनके परिजनों के साथ सम्मानित किया।
शोक संवेदना भी की व्यक्त
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ चिकित्सक आरबी सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद सीएम धामी स्व. बाबूराम कुशवाहा के घर पहुंचे, जहां दु:ख व्यक्त किया।
ड्रीम प्रोजेक्ट के कार्यों पर अधिकारियों से की चर्चा
खटीमा। खटीमा फाइबर्स में अधिकारियों की बैठक में सीएम धामी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के कार्यो पर चर्चा की। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लोहियाहेड पावर हाउस से आने वाली लाइन के भूमिगत होने वाले कार्य के साथ ही क्षेत्र के मार्गों को गड्ढा मुक्त करने एवं विकास कार्यों के लिए मांगे गए आगणन पर भी चर्चा की।
सीएम धामी ने क्षेत्र की जनता के साथ मनाई दीपावली
खटीमा। सर्राफ पब्लिक स्कूल के कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर दीपावली व क्षेत्र की जनता के साथ मनाते आए है। इस बार भी क्षेत्र की याद उन्हें यहां ले आई और लोगों से भेंट कर दीपावली की बधाई दी। जनता का आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल की कीमतों में कमी की है। उन्होंने कहा आम जनता को अधिक लाभ पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। सीएम ने कहा कि पीएम देहरादून में 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में यह मौजूद रहे
डीएम रंजना राजगुरु, एसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ आशीष भटगई, एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ मनोज कुमार ठाकुर, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल, नवीन बोरा, गोपाल बोरा, नवीन कन्याल, संतोष अग्रवाल, किशोर राणा, भुवन जोशी, किशन सिंह किन्ना, कैलाश मनराल, प्रमोद जोशी, रमेश जोशी, गंभीर धामी, वरुण अग्रवाल, रमेश धीगड़ा, नरेंद बिष्ट, विनोद जोशी, सतीश भट्ट, सतीश अग्रवाल, मनोज वाधवा, सिद्घांत सिंह, अमित पांडेय, कुंदन मनोला, अज्जू सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed