फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civil Code Soon in Uttarakhand : CM Dhami

उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड के लिए जल्द बनेगी कमेटी : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Civil Code Soon in Uttarakhand : CM Dhami
रुद्रपुर में दिव्य ज्योति जागृति संस्था के कार्यक्रम में कथा वेदी पर पुष्प अर्पित करते सीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने के लिए कमेटी का शीघ्र गठन किया जाएगा। इस कमेटी में शामिल न्यायविदों, प्रबुद्धजनों और सेवानिवृत्त लोगों की ओर से तैयार ड्राफ्ट के आधार पर सिविल कोड तैयार किया जाएगा। उन्होंने बिजली संकट को पूरे देश की समस्या बताते हुए कहा कि सरकार इससे निपटने के उपाय कर रही है। यह बात उन्होंने बुधवार शाम रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ कोरी घोषणाएं नहीं करती, बल्कि घोषणाओं को धरातल पर उतारती भी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन रुद्रपुर में भाजपा के दोबारा सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की घोषणा की थी जो शीघ्र पूरी की जाएगी। इसके बाद सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू हो जाएगा। इसके साथ ही किच्छा में भी जल्द एम्स के सेटेलाइट सेंटर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। नजूल की भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए भी शीघ्र नजूल एक्ट बनने जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे बिजली संकट की समस्या पर धामी ने कहा कि यह सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के अपराधियों के छुपने के लिए उत्तराखंड में आने की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इसको लेकर पूरे प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोगों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि राज्य में शांति कायम हो सके। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले समेत राज्य भर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए जल्द ही मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की तैयारी है। वहां पर विधायक शिव अरोरा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, मेयर रामपाल सिंह, बलराज पासी, राजेंद्र बिष्ट, सुरेश परिहार, राजेश शुक्ला, मोहिनी पोखरिया, ललित मिगलानी आदि थे।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए डायल करें 1064
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के एवज में घूस मांगता है तो उसकी शिकायत 1064 नंबर पर करें। शिकायत मिलते ही इसकी जांच शुरू की जाएगी। आरोप पुष्ट होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले-भागवत कृपा से टूटा मिथक
रुद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भागवत कथा सुनने का अवसर उसी को मिलता है, जिस पर भगवत कृपा होती है। उन्हें भी भगवत कृपा से ही आज इस कार्यक्रम में पहुंचकर भागवत कथा व ईश्वर के भजन कीर्तन सुनने का अवसर मिला। धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर भी इस वर्ष भगवत कृपा रही। राज्य में हर पांच साल बाद नई सरकार बनने का मिथक टूटा। प्रदेश में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। उत्तराखंड को भी देवभूमि कहा जाता है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड को देश का सर्वेश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था
रुद्रपुर। होटल में आयोजित मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल रहा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में स्वयं को मुख्यमंत्री का करीबी साबित करने और फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। इससे मंच पर धक्का-मुक्की होने लगी। एक कार्यकर्ता के साथ मंच पर मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी की कहासुनी हो गई।
मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे 15 श्रमिकों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने पहुंचे इन्टरार्क के 15 श्रमिकों को पुलिस ने होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर्मी श्रमिकों को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

श्रमिकों की गिरफ्तारी के बाद शाम को गांधी पार्क स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखने के लिए नौकरी से हटाए गए स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मी पहुंचे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस पर आक्रोशित आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे भी लगाए लेकिन गेट पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने आउटसोर्स कर्मियों को कार्यक्रम स्थल में नहीं आने दिया। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे इन्टरार्क के 15 श्रमिकों को गिरफ्तार करने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed