फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

दोपहर बाद बसों के लिए भटकते रहे मुसाफिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में बसों के इंतजार में भटकते यात्री। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। वीकेंड पर नैनीताल, नानकमत्ता व टनकपुर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में दोपहर के बाद कई यात्री बसों के इंतजार में भटकते नजर रहे।
विज्ञापन

रविवार को वीकेंड पर स्थानीय पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए रुद्रपुर डिपो की बसों से सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। इस कारण रुद्रपुर डिपो में सुबह के समय बसों में काफी भीड़भाड़ रही। दोपहर बाद बसों का संचालन कम होने के कारण कई यात्री स्टेशन परिसर में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

कई यात्री घंटों इंतजार के बाद यूपी रोडवेज की बसों से निकले। शाम सात बजे के बाद टनकपुर मार्ग पर भी बसों की संख्या कम रही। बस अड्डा प्रभारी ब्रहमानंद का कहना था कि वर्तमान में रुद्रपुर डिपो के बेड़े में सिर्फ 47 बसें शेष हैं। अनुबंधित बसें 32 हैं। शासन स्तर से जल्द ही नई बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों के लिए 200 करोड़ का बजट दे सरकार : शर्मा
रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में बसों की घटती संख्या पर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने गहरी चिंता जताई है। मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर रोडवेज को प्रतिवर्ष नई बसें खरीदने के लिए बजट की व्यवस्था करने की मांग की है। परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि रोडवेज की नई बसों के लिए उत्तराखंड सरकार अपने वार्षिक बजट में प्रतिवर्ष 200 करोड़ की धनराशि आवंटित करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed