{"_id":"61702ef795ba581070762d67","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4419937144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में निकासी नहीं होने से पानी में डूबे हैं कईं फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में निकासी नहीं होने से पानी में डूबे हैं कईं फड़
विज्ञापन
गदरपुर के अनाज मंडी में पानी से डूबे फड़ और धान के ढेर।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से एक तरफ किसानों की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है, वहीं मलिन बस्तियों में भी लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। वार्ड नबर एक और 11 में कईं घरों में पानी घुसने से लोगों को सड़क पर रातें गुजारनी पड़ती हैं। अनाज मंडी में पानी की निकासी न होने से अभी भी कई फड़ डूबे पड़े हैं।
एसडीएम राकेश चंद तिवारी अनाज मंडी परिसर पहुंचे। उन्होंने तौल के लिए लाए गए धान को हुए नुकसान का निरीक्षण कर हल्का पटवारी दीपक मेहर को क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए। वहां मंडी समिति सचिव सुभाष गुंबर, रविंद्र बजाज, गुंजन सुखीजा, सुरेश खुराना, परमजीत सिंह पम्मा, हरलोक सिंह नामधारी, डॉ. सोनू विश्वास मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने भी पालिका कर्मियों के साथ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। वहां जुगल किशोर गुप्ता, सीताराम सिंह चौहान, राजेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार आदि थे। वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रतिनिधि बृजेश चौधरी ने एसडीएम से प्रभावित परिवारों को समुचित मदद दिलाने की मांग की है। संवाद