फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

पूर्व सैनिक के दो बीघा भूमि से जबरन धान काटने पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा। ग्राम तिगरी चौराहा निवासी पूर्व सैनिक हरी सिंह की ग्राम सैजना में दो बीघा भूमि से धान की फसल काटकर ले जाने का पूर्व सैनिकों ने कड़ा विरोध किया है। पूर्व सैनिकों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि वर्षों पूर्व बेची गई जमीन पर विक्रेता की ओर से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों ने खटीमा क्षेत्र को जनजाति क्षेत्र एवं गैर जनजाति किसानों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि धान की फसल काटकर ले जाने वाले व्यक्ति ने 2010 में यह जमीन बेची थी। यह जमीन वर्तमान में तिगरी चौराहा निवासी हरी सिंह के पास है। इस दो बीघा जमीन में खड़ी धान की फसल विक्रेता पक्ष ने 12 अक्तूबर की सुबह 30-35 महिलाओं को लगाकर काट ली। विक्रेता की इस दबंगई से आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने काटी गई फसल वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने तीन दिन के अंदर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि भूमि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन चलाने करेंगे। वहां पूर्व सैनिक संगठन प्रभारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खोलिया, त्रिलोक सिंह भंडारी, कुंवर सिंह खनका, गंभीर सिंह धामी, धन बहादुर चंद, राजेंद्र सिंह अधिकारी, विनोद जोशी, दीवान सिंह कन्याल, नरेंद्र सिंह सेठी, कैलाश जोशी, कैप्टन जीवन सिंह मेहता, ठाकुर भगवान सिंह, अमर सिंह, हुकम सिंह, कुंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed