फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

बहुउद्देशीय शिविर में निपटाईं समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : KHATIMA
आईटीआई तिगरी के मैदान में डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में संपन्न बहुउद्देशीय शिविर में घटिया निर्माण एवं ऊर्जा निगम के मामले छाए रहे। डीएम के समक्ष लोनिवि, नगर पालिका एवं ऊर्जा निगम के सर्वाधिक मुद्दे उठाए गए। घटिया निर्माण संबंधी कुछ मामलों में डीएम राजगुरु ने सीडीओ से स्थलीय निरीक्षण कर सात दिन के अंदर निर्माण कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। शिविर में कच्ची शराब एवं लगातार बढ़ रहे स्मैक से उजड़ रहे परिवारों के मामले भी गर्मजोशी से उठाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में डीएम के समक्ष 90 मामले उठाए गए। अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। कुछ मामले संबंधित विभागाधिकारियों को भेजे गए हैं। इनके एक सप्ताह में समाधान के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने घटिया निर्माण कार्य की जांच के निर्देश सीडीओ को दिए हैं। जीजीआईसी रोड की दुर्दशा का मामला जगतार सिंह आदि ने उठाया। उन्होंने नगर पालिका की ओर से घटिया सामग्री का प्रयोग एवं अधूरा कार्य करने की शिकायत की। इसके अतिरिक्त नगर के विभिन्न वार्डों के निर्माण में लापरवाही बरतने के मुद्दे उठे।
विज्ञापन

भूपाल सिंह नगरकोटी ने तिगरी चौराहे से गोसीकुआं, भुड़ाई एवं जमौर जंगल की ओर से बरी अंजनिया कॉलोनी तक लोनिवि की ओर से कराए घटिया निर्माण, टेड़ाघाट, चंदेली घटिया निर्माण संबंधी मामले उठाए गए। प्रकाश पांडे ने उमरुखुर्द स्कूल में सरकार के धन के दुरुपयोग का मामला उठाया। कहा कि यहां पांच हैंड पंप लगे हैं। जबकि एक आरओ सहित वाटर कूलर भी लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह जेठी झनकट ने न्याय पंचायत क्षेत्र झनकट में सीएचसी खोलने एवं सड़क निर्माण का मामला उठाया। रामू भंडारी ने पंचायत घर की जर्जर हालत, सुनील पांडे ने कुटुंब पेंशन जारी करने, आदर्श कॉलोनीवासियों ने वर्षों से होने वाले जलभराव से निजात दिलाने, ग्राम प्रधान माया जोशी ने नदन्ना तिराहे से शारदा देहवा पोषक तक सीसी एवं टायल निर्माण आदि मामले उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भारी भरकम बिल, बिजली के जर्जर पोल आदि की समस्याएं भी दर्ज कराई गईं। 25 दिव्यांगों में 10 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बांटे गए। स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से तैयार प्रमाणपत्र डीएम राजगुरु व सीडीओ आशीष भटगांई ने बांटे। मंडी समिति चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने कहा कि शिविर में उठाए गए मामलों में जल्द कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल। उन्होंने शिविर में उपस्थित आम जनता एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संचालन तहसीलदार यूूसुफ अली ने किया।
स्मैक और शराब के कारोबार के बढ़ रहे मामलों में कार्रवाई के निर्देश
खटीमा। पूर्व सैनिक संगठन के दामोदर पाटनी, जिला पंचायत सदस्य पति प्रकाश पांडे ने कच्ची शराब एवं स्मैक के बेखौफ फल-फूल रहे कारोबार का मुद्दा उठाया। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि नशेड़ी युवा घर से खाने पीने की सामग्री एवं बर्तन बेचकर नशे का खर्च पूरा करने लगे हैं। सीमांत क्षेत्र में बढ़ रहे स्मैक एवं कच्ची शराब के मामलों में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उन्होंने सीओ मनोज कुमार ठाकुर एवं कोतवाल नरेश चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
खटीमा। पीआरओ सीएम प्रमोद जोशी, एसडीएम निर्मला बिष्ट, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, सीएमओ डॉ. डीएस पंचवाल, सीईओ आरसी आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, सहायक निदेशक संजय कुमार छिमवाल, महाप्रबंधक चंचल बोरा, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, कमलेंद्र सेमवाल, पवन अग्रवाल, अपर जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, अजय मौर्य, रविंद्र राणा, नवीन कन्याल, मुकेश रोहिला, दीपक तिवारी, संतोष अग्रवाल, बॉबी धीगरा आदि थे।

खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण करती डीएम रंजना राजगुर

खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण करती डीएम रंजना राजगुर- फोटो : KHATIMA

खटीमा में आईटीआई में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करतीं डीएम रंजना रा

खटीमा में आईटीआई में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करतीं डीएम रंजना रा- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed