फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पूर्व शिक्षा मंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बाजपुर में पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। रिश्तेदारों की भर्ती कराने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पूर्व शिक्षा मंत्री, विधायक अरविंद पांडेय का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुतले को छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिया दौलत तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री पर उनके कार्यकाल के दौरान अपने रिश्तेदारों की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का पुतला फूंका। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने पुतले को छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। वक्ताओं ने कहा कि विधायक पांडेय के रिश्तेदारों की भर्ती की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने भर्ती की सूची मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वहां डीके जोशी, तनवीर अहमद, पवन शर्मा, यासीन, साबिर हुसैन, राहुल वर्मा, नितिन बिष्ट, उस्मान, रेशव यादव, बलवीर सिंह कानू, आदित्य चानना, हामिद, पंचम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed