Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children in government schools are not receiving the money for shoes and bags in rudrapur

Uk: खातों की खता... भुगत रहे स्कूली बच्चे,आधार लिंक न होने से नहीं मिला जूते और बैग का पैसा

Fri, 26 Dec 2025 01:55 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 26 Dec 2025 01:55 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ कड़ाके की सर्दी से लड़ने की भी चुनौती है। आधार लिंक नहीं होने या अभिभावक का खाता अपडेट नहीं होने से स्कूल के बच्चों को जूते और बैग के लिए भेजी गई डीबीटी की राशि अब तक नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
Children in government schools are not receiving the money for shoes and bags in rudrapur
रुद्रपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में चप्पल पहना बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ कड़ाके की सर्दी से लड़ने की भी चुनौती है। आधार लिंक नहीं होने या अभिभावक का खाता अपडेट नहीं होने से स्कूल के बच्चों को जूते और बैग के लिए भेजी गई डीबीटी की राशि अब तक नहीं मिल सकी है। इस कारण बच्चे पुराने फटे जूते या चप्पल पहनकर ही स्कूल आ रहे हैं।

विज्ञापन

जनपद में कक्षा एक से आठ तक के 90,691 विद्यार्थियों के खातों में 3.45 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से सितंबर में भेजे गए थे। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 165 रुपये बैग और 153 रुपये जूते के लिए दिए गए हैं। खाते लिंक नही होने से करीब 50 फीसदी बच्चों को धनराशि का लाभ नहीं मिला। रुद्रपुर के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा में कक्षा एक से आठ तक कुल 239 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

मंंगलवार को यहां 155 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक दीप्ती जोशी गैरहाजिर मिलीं। इस स्कूल के 111 बच्चों को 10 माह बीतने के बाद भी जूते और बैग का पैसा नहीं मिल सका है। इसी तरह राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर में भी 143 बच्चों में से 73 बच्चों को जूते और बैग का पैसा नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भेजी राशि, कुछ बच्चों को खरीदकर पहना दिए जूते
शासन के आदेश के बावजूद राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगापुर की प्रधानाध्यापक ने बच्चों के खातों में डीबीटी की राशि न भेजकर ग्राम प्रधान के साथ मिलकर आधे बच्चों को ही जूते और बैग खुद से ही खरीद कर बांट दिए। इसमें आधे से ज्यादा बच्चों को जूते और बैग नहीं मिल पाए। कक्षा तीन के छात्र करन ने बताया जिस दिन स्कूल में जूते और बैग बंटे थे। उस दिन वह अनुपस्थित था।

ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। विभाग की ओर से स्कूलों में पैसा भेजा जा चुका है। अगर विद्यालय स्तर पर कोई समस्या है तो उसका समाधान कराएंगे।- हरेंद्र कुमार मिश्रा, डीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed