फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against three named and others in the assault case

Udham Singh Nagar News: मारपीट के मामले में तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three named and others in the assault case
काशीपुर। एक युवक ने अधिवक्ता व उसके साथियों पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानपुर रोड कौशांबी कॉलोनी निवासी केशर सिंह रावत पुत्र भरत सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती 11 जून की रात लगभग आठ बजे वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कौशांबी कॉलोनी गेट के पास विकास बूढ़ाकोटी निवासी निकट उजाला अस्पताल, मानपुर रोड व निहान सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ सोढ़ी व अन्य व्यक्तियों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। केशर ने बताया कि विकास और उसके साथियों ने उसको लात-घूसों से मारा-पीटा। शोरगुल होने पर राहगीरों व उसकी पत्नी के मौके पर आने पर हमलावर उसे अधमरा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

उसकी बांयी आंख व शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। केशर ने बताया कि विकास उसे धमका रहा था कि मैं वकील हूं, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उसकी पत्नी उसको अन्य लोगों की मदद से उसकी मां व भाई के घर मानपुर-फिरोजपुर लेकर आई। उसके भाई ने 112 नंबर फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया मां के घर पहुंचने के कुछ देर बाद विकास व अन्य लोग उसे व उसके परिवार को डराने धमकाने के लिए तलवारें व तमंचे लहराते हुए कारों में चक्कर लगाने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed