{"_id":"69a34c44aa77b14a1c0917e8","slug":"calls-on-hindus-to-stay-united-leaving-aside-caste-and-classism-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-139843-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जाति और वर्ग वाद छोड़कर हिंदुओं से संगठित रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जाति और वर्ग वाद छोड़कर हिंदुओं से संगठित रहने का आह्वान
Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुए हिंदू सम्मेलन के दौरान शोभायात्रा निकाली गई। गांव महेशपुरा शिव मंदिर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। कलश यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर बड़े शिव मंदिर पहुंची। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला प्रचारक सौरभ, कार्यक्रम संयोजक राकेश शर्मा, मंदिर के पुजारी गौतम गिरी महाराज, महिला वक्त माधवी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने हिंदू समाज को जाति, धर्म, ऊंच-नीच और भेदभाव को भुलाकर संगठित होने का आह्वान किया। यहां अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता, जिला संघ चालक हरीश सक्सेना, खंड संचालक संजय बंसल, लीलाधर सैनी, खंड कार्यवाह कैलाश, सह जिला सेवा प्रमुख महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन