फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cabinet minister Saurabh Bahuguna take video conferece

रोडवेज स्टेशन और तहसीलों के पास खुलेंगे आंचल मिल्क बूथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister Saurabh Bahuguna take video conferece
वीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद विभागीय अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मत्स्य, डेयरी विकास व पशुपालन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने व्यावसायिक बकरी पालन के लिए बकरी घाटियां (गोट वैली) तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने आंचल के दूध व दुग्ध पदार्थों की बिक्री के लिए मिल्क बूथ बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके लिए सरकारी कार्यालयों और शहर में भूमि का चयन की जाए। उन्होंने सितंबर तक चारधाम यात्रा मार्गों पर मिल्क बूथ व कैफे बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ आशीष भटगाईं ने बताया कि जिले में आंचल के दूध व दुग्ध पदार्थों की बिक्री के लिए विकास भवन, मेडिकल कॉलेज, तहसीलों, बस अड्डों, अस्पतालों आदि स्थानों पर जगह चिह्नित कर मिल्क बूथ स्थापित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 76 तालाबों का निर्माण का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए तालाबों में मत्स्य विभाग की ओर से मछली पालन का कार्य कराया जाएगा। वहां पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके जोशी, महाप्रबंधक आंचल संजय डिमरी, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन, विनोद कुमार, रविंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed