फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   bullets youth injured in dhayanpur village

ध्यानपुर गांव में तड़तड़ाईं गोलियां, एक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bullets youth injured in dhayanpur village
सितारगंज सीएचसी में भर्ती गोली लगने से गंभीर जसवीर सिंह। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पारिवारिक जमीनी रंजिश के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आए गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सात राउंड फायर झोंक दिए। इससे एक युवक के गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को 108 से सितारगंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पारिवारिक रंजिश को लेकर ग्राम ध्यानपुर कैथुलिया में रविवार रात करीब आठ बजे दो पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष की फायरिंग में दूसरे पक्ष का जसवीर सिंह (27) पुत्र कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक जसवीर सिंह अपनी तीन एकड़ भूमि की जुताई कर रहा था। यह जमीन 145 की कार्रवाई के तहत पाबंद थी लेकिन जसवीर सिंह हाईकोर्ट से कार्रवाई के खिलाफ स्टे लेकर आया था।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के द्वारा जुताई का विरोध करते हुए फायरिंग कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 सेवा की मदद से सितारगंज के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घायल जसवीर की मां गुरदीप कौर ने बताया कि आरोपियों में पिता, उसके तीन पुत्र और एक पोता हमला करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवीर अपने बड़े भाई जसवंत के साथ खेत पर मेड़ डालने का कार्य करने गया था। बताया कि इससे पहले भी आरोपियों ने फायरिंग की थी। इस पर दोनों पक्षों को जेल जाना पड़ा था। बताया कि आधा एकड़ जमीन को लेकर आए दिन आरोपी झगड़ते रहते हैं जबकि जमीन उनकी नहीं है। इधर, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। इधर, सीएचसी के डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि घायल के पैरों में करीब 10 और एक गले पर छर्रा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed