फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   broke the engagement by sending objectionable photos to fiancée in sitarganj

Udham Singh Nagar News: मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो भेज सगाई तुड़वाई, युवती के नाबालिग होने के दौरान खींची थी

Fri, 04 Apr 2025 02:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

मंगेतर को युवती की आपत्तिजनक फोटो भेजकर युवक ने साथी के साथ मिलकर उसकी सगाई तुड़वा दी। बताया गया कि जब किशोरी नाबालिग थी तो नशीला पदार्थ पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
broke the engagement by sending objectionable photos to fiancée in sitarganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सितारगंज में मंगेतर को युवती की आपत्तिजनक फोटो भेजकर युवक ने साथी के साथ मिलकर उसकी सगाई तुड़वा दी। बताया गया कि जब किशोरी नाबालिग थी तो नशीला पदार्थ पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

शक्तिफार्म के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ साल पहले गांव बिंदुखेड़ा (रुद्रपुर) निवासी बबलू और राजू से उनकी नाबालिग बेटी की जान पहचान हुई थी। बबलू ने बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। परिजनों को पता चलने पर बबलू ने माफी मांग कर मामले को रफादफा कर दिया।

विज्ञापन

बताया कि बालिग होने पर उन्होंने बेटी की सगाई कर विवाह तय कर दिया। इसका पता चलने पर बबलू ने राजू के साथ मिलकर बेटी, उसके मंगेतर और उनके साले को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी और फोटो को वायरल करने की धमकी दी। बबलू ने बेटी के मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इस कारण उसकी पुत्री का विवाह टूट गया। बबलू ने बेटी के अपहरण की भी धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। -बीएस धोनी, सीओ सितारगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed