फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bridge broken by mining mafia

खनन माफिया ने तोड़ा पुल 

Wed, 27 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Bridge broken by mining mafia
पुल ताोड़ा - फोटो : Amar Ujala

खनन माफिया नदी नालों के साथ-साथ अब सड़कें और पुल भी खोदने लगे हैं। नागरिकों ने अपनी सुविधा के लिए श्रमदान से कोसी नदी में होम पाइपों से पुल बनाया था। लेकिन अवैध खनन करने वालों को यह रास नहीं आया। खनन माफिया पुल को ध्वस्त कर रेता बजरी ले गए। पुल के स्थान पर बड़े बड़े गड्ढे खोद गए।

विज्ञापन


कोसी नदी के इस और कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के दर्जनों गांवों की विधान सभा और तहसील बाजपुर है। कोसी नदी पार कर जाने में बाजपुर लगभग दस किलोमीटर दूर है। कोसी नदी में पानी काफी रहता है इसलिए इसे पैदल पार नही किया जा सकता है। कुंडेश्वरी, सुल्तानपुर पट्टी होकर बाजपुर तकरीबन चालीस पचास किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन


चार पांच महीने पहले ग्राम गुलजारपुर, जगतपुर, सेमलपुरी, सेमलपुर, बाजाबाला, लक्ष्मीपुर के लोगों ने श्रमदान से जगतपुर के पास कोसी नदी पर होम पाइप डालकर लगभग 25 मीटर लंबा पुल बनाया। पुल से पैदल, बाइक और हल्के वाहन पार हो सकते थे। पुल के बन जाने से बाजपुर की दूरी लगभग दस किलोमीटर रह गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अवैध खनन करने वालों को लगा कि पुल के बन जाने से अधिकारियों की आवाजाही बढ़ जाएगी। अधिकारी कभी भी छापा मार सकते हैं। पुल बनने से लोगों का आना जाना बढ़ जाएगा। जिससे उनके काम में रुकावट आयेगी। अवैध खनन करने वाले पुल में लगे होम पाइपों को छोड़ बाकी सड़क खोदकर रेता बजरी ले गए। माफिया पुल के स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद गए। ताकि ग्रामीण फिर से पुल बनाने का प्रयास न कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed