फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Blow into the cable box

11 हजार केवी की लाइन का केबल बॉक्स में फुंका

Mon, 22 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Mon, 22 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Blow into the cable box
bijli

काशीपुर। आंधी और तेज बारिश से 11 हजार की लाइन के केबल बॉक्स में आग लग गई। इससे आधा दर्जन कालोनी की बिजली गुल रही। रविवार की देर रात आंधी और तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। वहीं मानपुर बिजलीघर पर 11 हजार की विद्युत केबल के बॉक्स में अचानक आग लग गई। इससे स्टेडियम रोड, शिवनगर, गिरीताल, पशुपति विहार, दुर्गा कालोनी, सैनिक कालोनी, विजय नगर के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को रात भर बिना बिजली के रहना पड़ा।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को सुबह भी बिजली नसीब नहीं हुई। इससे लोगों को पानी तक नहीं मिल सका। इसके चलते विभागीय लोगों को दफ्तर जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। रात भर विद्युत कर्मियों ने केबल बोर्ड को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


सोमवार करीब 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारु की जा सकी। विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया देर रात आंधी और बारिश होने से अचानक 11 हजार लाइन के केबल बोर्ड में आग लग गई। सुबह तक ही विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। इससे विभाग को करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed