फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Para Badminton Tournament in uganda: Blast near hotel, Indian team is safe.

पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट: यूगांडा में बम फटने से भारतीय टीम दहशत में, उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भी शामिल

Wed, 17 Nov 2021 10:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/ रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/ रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 10:29 AM IST
सार

भारतीय पैरा बैडमिंटन की टीम युगांडा में 15 से 21 नवंबर तक चल रहे एनुअल युगांडा पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए गई है।

विज्ञापन
Para Badminton Tournament in uganda: Blast near hotel, Indian team is safe.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय टीम के होटल के पास आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में आत्मघाती हमलावर समेत छह लोगों की जान चली गई है। सभी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि सभी खिलाड़ी हॉलीडे एक्सप्रेस होटल में ठहरे हैं। यहां से करीब 70 से 80 मीटर की दूरी पर ही बम ब्लास्ट हुआ है। केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास खिलाड़ियों के संपर्क में है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भी शामिल
किरण रिजिजू ने खिलाड़ियों को फोन करके उनका हालचाल पूछा। मालूम हो कि भारतीय पैरा बैडमिंटन की टीम युगांडा में 15 से 21 नवंबर तक चल रहे एनुअल युगांडा पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए गई है। टीम में करीब 64 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार, शरद जोशी, बाजपुर से मनदीप कौर और काशीपुर के चिराग बरेठा भी शामिल हैं। फोन पर हुई बातचीत में मनोज सरकार, शरद जोशी ने बताया कि सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आत्मघाती हमले हुए
मनोज ने बताया कि ब्लास्ट के बाद सभी खिलाड़ी दहशत में आ गए थे। हालांकि भारतीय दूतावास और केंद्रीय मंत्री के फोन पर बातचीत करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। मनोज ने बताया कि बम हमलों के बाद कारों में आग लग गई। कंपाला में हुए धमाकों पुलिस प्रवक्ता फ्रेड एनंगा ने कहा कि कम से कम 33 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। एनंगा ने बताया कि तीन हमलावरों सहित मरने वालों की संख्या छह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed